दिल्ली के पहले ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह ने मतदान के लिए दिया धरना
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली से एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह को आज मतदान के दौरान अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर धरना देना पड़ा।

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली से एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह को आज मतदान के दौरान अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर धरना देना पड़ा।
दरअसल, जब राजन सिंह संगम विहार के जे-ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 125 पर वोट डालने पहुंचे तो ट्रांसजेंडर के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं होने की बात कह राजन सिंह को वोट डालने से मना कर दिया गया।
निर्दलीय प्रत्याशी राजन सिंह मतदान केंद्र पर ही धरने पर बैठ गए। कुछ देर में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच ट्रांसजेंडर राजन सिंह को वोट देने दिया गया। सरकारी अधिकारी को यह बताने पर कि वह एक ट्रांसजेंडर मतदाता और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार हैं। आरोप है कि उसके बाद भी राजन सिंह को धक्का मारा गया।
राजन सिंह ने कहा कि किसी भी पोलिंग बूथ पर सिर्फ दो लाइन बनी है। एक पुरुष की और दूसरी महिला की, लेकिन किसी भी पोलिंग बूथ पर ट्रांसजेंडर के लिए कोई लाइन नहीं बनाई गई। इसके अलावा ट्रांसजेंडर के लिए किसी भी पोलिंग बूथ पर शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी हमारे साथ इतना बड़ा भेदभाव हो रहा है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं दिल्ली में ट्रांसजेंडर्स समुदाय के लोगों को वोट करने नहीं दिया जा रहा है। इस घटना के बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारीयों ने संगम विहार पहुंचकर ट्रांसजेंडर राजन सिंह का ससम्मान वोट डलवाया। एजेंसी
What's Your Reaction?






