लखनऊ में तीन मंजिला इमारत गिरी; 4 की मौत, कई मलबे में दबे

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। हादसे में 4 की मौत हो गई।

Sep 7, 2024 - 15:26
Sep 7, 2024 - 15:54
लखनऊ में तीन मंजिला इमारत गिरी; 4 की मौत, कई मलबे में दबे

 लखनऊ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस,एसडीआरएफ और  एनडीआरएफ  की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। 13 लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।  

बिल्डिंग में कई कंपनियों के के गोदाम थे 

पुलिस के मुताबिक, हरमिलाप बिल्डिंग राकेश सिंघल की है। राकेश ने बिल्डिंग को किराए पर दिया था। बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था। कई कंपनियों के गोदाम बने थे। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढ़ी हुई। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए है 4 लोगों के मौत की सूचना है।  

तीन की हालत गंभीर

लोकबंधु अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि 20 मरीज घायल अवस्था में लाए गए हैं। 3 की हालत गंभीर है। 4 को मृत अवस्था में लाया गया था। हादसे की सूचना पर कलेक्टर सूर्य पाल गंगवार मौके पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।  

CM योगी ने लखनऊ हादसे पर दिए ये निर्देश 

लखनऊ में बिल्डिंग गिरने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow