गंगोत्री राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे।

May 22, 2024 - 08:17

हादसे में गम्भीर रूप से घायल 55 वर्षीय विजय पाल सिंह मराठा निवासी किशनपुर उत्तरकाशी ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य लोग सामान्य चोटिल हुए हैं।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

घायलों में आयुष सेमवाल (17) पुत्र सुरेश सेमवाल निवासी मुखबा, सुरेश (26) पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी और रतन गिरी (40) पुत्र मोहन गिरी निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी शामिल हैं। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow