कोलकाता के न्यू टाउन में मिला बांग्लादेश के लापता सांसद का शव, हत्या की आशंका

कोलकाता। इलाज के लिए कोलकाता आए बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मिला है। वह विगत नौ दिनों से लापता थे। कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने सांसद की हत्या की आशंका जताई है।

May 22, 2024 - 08:24
कोलकाता के न्यू टाउन में मिला बांग्लादेश के लापता सांसद का शव, हत्या की आशंका

कोलकाता। इलाज के लिए कोलकाता आए बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मिला है। वह विगत नौ दिनों से लापता थे। कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने सांसद की हत्या की आशंका जताई है।

बांग्लादेश के उप उच्चायोग के मुताबिक अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे। वह अपने एक मित्र के यहां बरानगर में ठहरे थे। 13 मई को उन्होंने कहा कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। 14 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई। इसके बाद बांग्लादेश के सांसद की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई थी। उनका आखिरी लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रैक हुआ था। कोलकाता से पुलिस की एक टीम बिहार गई थी, लेकिन उनके लापता होने के नौ दिन बाद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता के न्यू टाउन से बरामद हुआ। न्यू टाउन थाने की पुलिस और विधाननगर कमिश्नरेट का खुफिया विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

अनवारुल आजिम बांग्लादेश के झिनाईदह-4 संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। अचानक उनके लापता होने की वजह से पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक हड़कंप मचा है। पुलिस ने कहा था कि जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था। इसके बाद पुलिस ने बैरकपुर और उसके आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि 12 मई को अनवारुल आजिम अपने एक मित्र गोपाल विश्वास के घर पहुंचे थे। 12 मई की रात को वह वहीं रहे। 13 मई को इलाज कराने के लिए निकले और उसके बाद उनका शव मिला है।

यह भी बताया जा रहा है कि कोलकाता आने के बाद बरानगर में रहने वाले अपने पुराने दोस्त के घर से निकलने के बाद अनवारुल आजिम न्यू टाउन के एक रेजिडेंशियल कंपलेक्स में फ्लैट किराए पर लेकर कुछ लोगों के साथ वहां ठहरे थे। इस बारे में आगे की जांच जारी है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow