फिल्म 'निशानची' में डबल रोल का चला जादू, ऐश्वर्य ठाकरे ने जीता पहला बड़ा अवॉर्ड

Mar 12, 2026 - 04:20
फिल्म 'निशानची' में डबल रोल का चला जादू, ऐश्वर्य ठाकरे ने जीता पहला बड़ा अवॉर्ड

फिल्म 'निशानची' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, अभिनेता को हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट डेब्यू मेल (जूरी) अवॉर्ड मिला।

क्राइम ड्रामा फिल्म 'निशानची' साल 2025 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में ऐश्वर्य के अलावा, वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे ने अपने डबल रोल से काफी प्रभावित किया था और उनके इस रोल के लिए काफी सराहना भी मिली थी।

यह सम्मान ऐश्वर्य ठाकरे के अभिनय करियर का पहला बड़ा अवॉर्ड है। फिल्म निशानची में उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिल रही है, जिससे वह इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकारों में शामिल हो गए हैं।

ऐश्वर्य ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप का आभार जताया और कहा कि उनके साथ अपने सिनेमा सफर की शुरुआत करना उनके लिए एक सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मेरा सफर इतने ईमानदार और जीनियस क्रिएटर के साथ शुरू हुआ। अनुराग सर ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे उनके सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका दिया।"

ऐश्वर्य ने अपनी पूरी टीम का भी धन्यवाद किया। उन्होंने अपने सह-कलाकारों वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और विनीत कुमार सिंह सहित पूरी टीम का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ खुशी का पल नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा, "यह अवॉर्ड मेरे लिए सिर्फ खुशी नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब मुझे और भी बेहतर काम करना है। अच्छी कहानियां दर्शकों तक पहुंचानी है और खुद को लगातार बेहतर बनाना है।"

अपने संबोधन के अंत में ऐश्वर्य ठाकरे ने अपनी लिखी हुई एक शायरी भी सुनाई, "रास्ते मैं अपने बनाऊंगा, गलतियां मेरी अब न बढ़ाऊंगा, कामयाबी पाने के बाद भी दुनिया सबको सुनाऊंगा।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow