भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के छह चेहरे शामिल, गजेंद्र बने राष्ट्रीय महामंत्री कविता पाटीदार

Aug 17, 2026 - 13:14
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के छह चेहरे शामिल, गजेंद्र बने राष्ट्रीय महामंत्री कविता पाटीदार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में मध्य प्रदेश से 6 लोगों को जगह मिली है । भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वही गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसके अलावा कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल का संयोजक बनाया गया है, इसके अलावा बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है वही आशीष अग्रवाल को मीडिया से संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है । राज्य से जिन नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है उसमें जातीय समीकरण का भी खास ख्याल रखा गया है। इन पदाधिकारियों में एक अनुसूचित जाति से एक अनुसूचित जनजाति से दो पिछड़ा वर्ग से और दो सामान्य वर्ग से हैं । इसमें एक महिला भी है। जिन पदाधिकारियों को जगह मिली है उनमें से अधिकांश नए चेहरे हैं ।

राष्ट्रीय इकाई में नियुक्तियों के बाद अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है क्योंकि यही कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियां होने के बाद ही मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल या विस्तार होगा । इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी राज्य के लोगों को जगह मिल सकती है इस बात की भी चर्चा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow