मल्लिका शेरावत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के पुराने दिन किए याद, लिखा- मेरे कपड़ों पर हुआ था बवाल

May 16, 2026 - 04:43
मल्लिका शेरावत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के पुराने दिन किए याद, लिखा- मेरे कपड़ों पर हुआ था बवाल

बॉलीवुड अभिनेत्रियां इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमर अंदाज से सभी का ध्यान खींच रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने फेस्टिवल से जुड़ा किस्सा शेयर किया।

अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था, तो उनके ड्रेसिंग स्टाइल ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं। मल्लिका ने सभी को याद दिलाते हुए लिखा कि 20 साल पहले विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता जैकी चैन के साथ इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। उस समय उन्होंने स्टाइलिश क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहना हुआ था। आज के समय में यह पहनावा सामान्य लग सकता है, लेकिन दो दशक पहले इसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा पैदा कर दी थी।

अभिनेत्री ने लिखा, "उस समय मेरे ड्रेस की वजह से काफी हंगामा हो गया था। यह खबरों में छा गया था, यहां तक कि मुझे आइकॉनिक टाइम मैगजीन में भी जगह मिली और मेरी तुलना सुपरस्टार ब्रिजित बार्दो से की गई थी।"

अभिनेत्री ने बताया कि यह सब उनके लिए एक सपने जैसा था। उन्होंने लिखा, "एक छोटे शहर की लड़की के लिए यह सब बहुत ही अवास्तविक सा लगा। लोगों ने इसे बहुत ज्यादा कहा और अब यह सामान्य माना जाता है।"

बता दें कि अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पहली बार साल 2005 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में गई थीं। वह अपनी फिल्म 'द मिथ' के प्रमोशन के लिए इस प्रतिष्ठित इवेंट में शामिल हुई थीं। इसके बाद से वह कई बार कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।

'द मिथ' साल 2005 में रिलीज हुई एक मशहूर हांगकांग-चीनी मार्शल आर्ट्स और फैंटेसी फिल्म है। इसका निर्देशन स्टेनली टोंग ने किया था और इसमें लीजेंड्री स्टार जैकी चैन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने इस फिल्म में कैमियो रोल निभाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow