श्रावण शिवरात्रि पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं
श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥" उन्होंने आगे लिखा, "श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, हर परिवार खुशहाल रहे और हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो तथा आपके परिवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे। हर हर महादेव!"
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "देवाधिदेव महादेव की आराधना और उपासना के पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि व आनंद हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!"
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, "आप सभी देशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवों के देव महादेव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य, सुख व शांति के आशीर्वाद की कामना करता हूं। हर हर महादेव!"
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हर हर महादेव। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार करे तथा हर परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे।"
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा, "श्रावण मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो। हर हर महादेव।"
What's Your Reaction?

