पूजा भट्ट ने फिल्म 'पहला नशा' का पोस्टर किया शेयर, याद किए पुराने दिन

May 3, 2026 - 04:16
पूजा भट्ट ने फिल्म 'पहला नशा' का पोस्टर किया शेयर, याद किए पुराने दिन

अभिनेत्री और फिल्म-निर्माता पूजा भट्ट ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1993 में आई फिल्म 'पहला नशा' से जुड़ी यादें शेयर करते हुए एक पोस्टर शेयर किया है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पुराना पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ दीपक तिजोरी और रवीना टंडन के साथ नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, " दीपक तिजोरी देखो मुझे क्या मिला।" इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'पहला नशा' भी लिखा।

बता दें कि फिल्म 'पहला नशा' 13 अगस्त 1993 को रिलीज हुई थी। निर्माता आशुतोष गोवारिकर की यह पहली निर्देशित फिल्म थी, जिन्होंने लगान, स्वदेश और जोधा अकबर जैसी फिल्में बनाई है।

इस फिल्म का निर्माण मोहम्मद ए. रहीम और वायरल शाह ने अहलान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया था। हालांकि फिल्म 'पहला नशा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

खबरों के मुताबिक, यह फिल्म ब्रायन डी पाल्मा की फिल्म 'बॉडी डबल' से प्रेरित थी। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म का शीर्षक कल्ट क्लासिक फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के गीत 'पहला नशा' से लिया गया था।

इस फिल्म में आमिर खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान, जूही चावला और राहुल रॉय ने भी यादगार कैमियो भूमिकाएं निभाईं।

पूजा भट्ट की बात करें तो एक्ट्रेस 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क', 'सर' और 'जख्म' जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। वहीं, दीपक तिजोरी को 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों से पहचान मिली।

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बात करें तो, 'मोहरा', 'दिलवाले', 'अंदाज अपना-अपना' और 'दूल्हे राजा' जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow