मथुरा में मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की आड़ में अस्पताल चलाने का मामला, फार्मासिस्ट सोनवीर सिंह पर उठे गंभीर सवाल
मथुरा। जिले के लक्ष्मी नगर इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मां कमला देवी फार्मेसी के संचालक सोनवीर सिंह पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की आड़ में अस्पताल चलाने और मरीजों का इलाज करने के आरोप लगे हैं।
उपलब्ध लाइसेंस के मुताबिक, सोनवीर सिंह की योग्यता डी-फार्मा है और उन्हें दवाइयों की खुदरा बिक्री का लाइसेंस जारी किया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद वह अस्पताल में बेड लगाकर मरीजों को भर्ती करते हैं और डॉक्टर की तरह उनका उपचार भी करते हैं।
दांत में दर्द की शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा दी ड्रिप!
मामले में सबसे चौंकाने वाला आरोप एक बुजुर्ग महिला के इलाज को लेकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला दांत में दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन सोनवीर सिंह ने उसे ड्रिप लगा दी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किस चिकित्सक की सलाह पर महिला को ड्रिप लगाई गई?
जानकारी के अनुसार, कथित रूप से संचालित अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण भी नहीं है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
अब सवाल यह है कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर मरीजों को भर्ती कर इलाज कैसे किया जा रहा है? क्या स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है?
अब देखना होगा कि मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस मामले की जांच कराते हैं या नहीं और आरोप सही पाए जाने पर क्या कार्रवाई की जाती है।
मरीजों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले की पूरी रिपोर्ट देखिए द तहलका खबर की इस वीडियो में।
What's Your Reaction?

