सीआरपीएफ जवान से बदसलूकी मामले में एचडीएफसी बैंक कर्मचारी ने मांगी माफी

Sep 19, 2025 - 09:41

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी अनुराधा, जो हाल ही में एक सीआरपीएफ जवान को गाली देने और सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण विवादों में घिर गई थीं, ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

अनुराधा ने कहा कि उनके शब्दों से यदि किसी जवान या देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करती हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसा व्यवहार नहीं दोहराया जाएगा।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब महिला का जवान से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने सेना और सुरक्षाबलों का अपमान करने पर कड़ी नाराज़गी जताई और बैंक प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक प्रबंधन ने भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली है और कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि बैंक की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow