एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी ने सीआरपीएफ जवान और सेना को दी गाली, विवाद बढ़ा

Sep 19, 2025 - 09:39

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक की एक महिला कर्मचारी अनुराधा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सीआरपीएफ जवान को गाली देती नज़र आ रही है। वीडियो में महिला सेना के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करती दिखाई दे रही है।

जैसे ही मामला सामने आया, लोगों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर बैंक कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। कई यूज़र्स ने लिखा कि “सेना और सुरक्षाबलों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

सूत्रों के अनुसार, इस घटना की शिकायत बैंक प्रबंधन तक पहुँचा दी गई है। वहीं अभी तक एचडीएफसी बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और बैंक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow