भारतीय किसान यूनिटी यूनियन (आ.हिन्द) में संगठन विस्तार, पूर्वी आग्रवाल बनीं जिला कानूनी सलाहकार

Jan 11, 2026 - 14:45
भारतीय किसान यूनिटी यूनियन (आ.हिन्द) में संगठन विस्तार, पूर्वी आग्रवाल बनीं जिला कानूनी सलाहकार

मथुरा। भारतीय किसान यूनिटी यूनियन (आ.हिन्द) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन की ओर से पूर्वी आग्रवाल को जिला मथुरा का जिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, पूर्वी आग्रवाल किसानों से जुड़े कानूनी मामलों में संगठन को मार्गदर्शन देंगी और किसान हित से जुड़े विवादों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से संगठन को कानूनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनिटी यूनियन (आ.हिन्द) के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सक्षम लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वी आग्रवाल की भूमिका संगठन को नई दिशा देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow