'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज, दिशा के डांस के बीच अक्षय ने कैटरीना को किया याद

Jun 2, 2026 - 04:03
'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज, दिशा के डांस के बीच अक्षय ने कैटरीना को किया याद

अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर सभी को नॉस्टैल्जिया का अहसास करवाया। गाने में कैटरीना की कमी जहां फैंस को महसूस हुई, वहीं अभिनेता अक्षय कुमार भी उन्हें याद करते नजर आए।

गाने के अंत में अक्षय ने कैटरीना को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

दरअसल, फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' सोमवार को रिलीज कर दिया गया। गाने में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। नए वर्जन वाले गाने में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री दिशा पाटनी शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, यह गाना साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के गाने 'ऊंचा लंबा कद' का रीमिक्स वर्जन है, जिसे नए तरीके से रीक्रिएट किया गया है। इस रीमिक्स ट्रैक पर दुबई में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी का एक डांस सीक्वेंस फिल्माया गया है। गाने के आखिरी में, अभिनेता कैटरीना को याद करते हुए बोलते हैं, "कैटरीना हम तुम्हें याद कर रहे हैं।"

2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के गाने 'ऊंचा लंबा कद' में कैटरीना और अक्षय कुमार नजर आए थे। गाने में कटरीना के डांस मूव्स को आज भी पसंद किया जाता है। साथ ही, यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है।

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में टाइटल ट्रैक को भी रीमिक्स किया गया है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इसके अलावा, 'घिस घिस घिस' और 'ऊंचा लंबा कद' जैसे गाने को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

'वेलकम टू द जंगल' का क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है। यह 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, लेकिन इसका मिजाज पूरी तरह अलग और अतरंगी है। कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा।

फिल्म में अक्षय कुमार (डबल रोल में) सहित सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन जैसे दिग्गज कलाकारों की भारी भरकम 'स्टारकास्ट' है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow