केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनशिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन

Mar 14, 2026 - 15:40
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनशिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन

गना के बजरंगगढ़ में एक जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी सभी जनशिकायतों का एक साथ समाधान करने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन और सभी संबंधित अधिकारी हर व्यक्ति के आवेदन का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करते हैं।  

उन्होंने कहा कि साल में एक बार विधानसभा में मैं ये कार्यक्रम आयोजित करता हूं। पिछले वर्ष फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने में हमने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस वर्ष मार्च, अप्रैल और मई के महीने में कार्यक्रम आयोजित कर रहा हूं। इस दौरे में गुना और बमोरी के लोगों के समस्या का समाधान किया जा रहा है। अगले दौरे में अशोकनगर के तीनों विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मई के दौरे में शिवपुरी के तीनों विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण शिविर में कुल 710 आवेदन हमारे समक्ष रखे गए, जिसमें से 150 आवेदनों की सुनवाई की गई। 150 में से 99 का इसी वक्त समाधान किया गया। चाहे बीपीएल कार्ड हो, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना, चाहे सहायता राशि बीमारी के लिए बात की गई हो, चाहे आमंत्रण की बात की गई हो। इन सभी आवेदनों का उसी समय समाधान किया गया।

उन्होंने कहा कि बाकी जिम्मेदारी मैंने कलेक्टर को सौंपी है। जिन मामलों का समाधान जिलास्तर पर होना है उसके समाधान के लिए मैंने निवेदन किया है। जिस निवेदन का समाधान प्रदेश स्तर पर होना है, उसकी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री को दी गई है। जिसका समाधान केंद्र स्तर पर होना है उसकी जिम्मेदारी मैंने ली है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधा में इजाफा हुआ है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow