दो साध्वियों के साथ रेप का आरोपी , राम रहीम फिर आया रोहतक जेल से बाहर!

रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिनों की ‘फरलो’ (अवकाश) दी गई है। आज सुबह करीब 6:30 बजे वह जेल से बाहर आया। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की छुट्टी (फरलो) मिली है। मंगलवार की सुबह लगभग 6:30 बजे वह जेल से बाहर आया।

Aug 13, 2024 - 08:45
Aug 13, 2024 - 16:40
दो साध्वियों के साथ रेप का आरोपी , राम रहीम फिर आया रोहतक जेल से बाहर!

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिनों की 'फरलो' (छुट्टी) मिली है। मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह जेल से बाहर आया। राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद था और पुलिस सुरक्षा में उसे जेल से छोड़ा गया। आश्रम की दो गाड़ियां उसे लेने आईं थीं। जानकारी के अनुसार, राम रहीम इस दौरान यूपी के बागपत स्थित आश्रम में रहेगा, जहां वह सुबह 8:25 बजे पहुंच गया। बागपत जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राम रहीम अपने दो शिष्याओं के साथ रेप और हत्या के मामले में 2017 से जेल में है, और उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है। इससे पहले, वह 19 जनवरी को 50 दिनों की पैरोल पर बरनावा आश्रम गया था, जहां उसने अपने परिवार के साथ समय बिताया और राम मंदिर पर एक गाना भी लॉन्च किया। वह पहले भी कई बार पैरोल पर रह चुका है, जिनमें 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, और 21 नवम्बर 2023 को 21 दिन शामिल हैं।

राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने याचिका दाखिल कर पैरोल का विरोध किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्णय लेने का अधिकार दिया। अब राम रहीम को फिर से 21 दिन की फरलो पर छोड़ा गया है।

हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा का राजनीतिक प्रभाव है, विशेषकर नौ जिलों में, जहां डेरे के अनुयायियों की बड़ी संख्या है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राम रहीम का बाहर आना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow