शी जिनपिंग ने सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई

Mar 30, 2024 - 06:37
शी जिनपिंग ने सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 28 मार्च को बस्सिरौ दिओमाये फेय को फ़ोन किया और उन्हें सेनेगल गणराज्य का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और सेनेगल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, व्यावहारिक सहयोग के समृद्ध परिणाम मिले हैं, और दोनों देशों ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों में घनिष्ठ सहयोग किया है। चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के सह-अध्यक्ष देश के रूप में दोनों पक्ष इस वर्ष संयुक्त रूप से चीन में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

जिनपिंग ने कहा, "मैं चीन-सेनेगल संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और एक-दूसरे का समर्थन करने, एकजुट होकर सहयोग करने, संयुक्त रूप से चीन-अफ्रीका सहयोग शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन करने, चीन-सेनेगल और चीन-अफ्रीका संबंधों के निरंतर विकास को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति फेय के साथ काम करने को तैयार हूं।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow