कपड़ा मार्केट में लड़की ने लड़के पर बरसाए थप्पड़...भूल जायेंगे थप्पड़ की गिनती, तमाशा देखती रही भीड़

कपड़ा मार्केट में लड़की ने लड़के पर बरसाए थप्पड़...भूल जायेंगे थप्पड़ की गिनती, तमाशा देखती रही भीड़

Feb 11, 2024 - 05:30
Feb 11, 2024 - 05:32

कपड़ा मार्केट में लड़की ने लड़के पर बरसाए थप्पड़...भूल जायेंगे थप्पड़ की गिनती,मूकदर्शक बनी रही भीड़ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपड़ा मार्केट में एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा होते दिख रहा है। लड़की उसे इतने थप्पड़ मारती है कि लोग गिनती भूल जाते हैं। इस दौरान एक और महिला वहां आती है और इनके बीच जारी लड़ाई को रोकने की कोशिश करती है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

वो थप्पड़ मारने वाली लड़की से कई बार पूछती है कि बात क्या है, क्यों मार रही हो? लेकिन लड़की उसकी एक नहीं सुनती। वो लड़के को आखिर तक थप्पड़ की बरसात जारी रखती है। वीडियो के शुरुआत में दिख रहा है कि लड़की एक हाथ से लड़के का गिरेवान पकड़ती है और दूसरे हाथ से उसे पीटती है। वो उसे कपड़े पकड़कर घसीटती है। लड़का इस दौरान उसे रोकने की कोशिश करता है।

वह बोलता है कि अपनी पत्नी को बुला रहा है, पहले से शादीशुदा है, लेकिन लड़की उसकी बात नहीं सुनती, वो पीटना जारी रखती है। वहां मौजूद लोग बोलते हैं कि अगर कुछ कहा है लड़के ने तो शिकायत कर दे, लेकिन तब भी झगड़ा जारी ही रहता है। वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow