गुरु अर्जन देव जी के बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य पर हुआ चना-शरबत का वितरण

धमतरी।गुरु अर्जन देव जी के बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य पर पांच जून को हरजीत सिंघ गुरजोत सिंघ खालसा परिवार ने टिकरापारा पीपल पेड़ के पास चना-शरबत का वितरण किया।

Jun 5, 2024 - 15:09

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

गुरू का प्रसादी ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मालूम हो कि प्रतिवर्ष सिख समाज द्वारा शहर में प्रसादी का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर जसबीर सिंघ ओबेराय, जीतेन्द्रर सिंघ खालसा, नरेंदर सिंघ, रिंकू बग्गा, ममता खालसा, सिमरन कौर खालसा, गुरजोत सिंघ गीता लालवानी, सरिता नोटवानी, मोना, सुमन वाधवानी, रेशमा, संतोष वाधवानी, कशिश वाधवानी, खुशी, परी, तनीषा सहित काफी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव 1606 में बलिदानी हुए थे। गुरु अर्जन देव का जन्म साल 1563 में तरनतारन जिले के गोइंदवाल में हुआ था और ये सिख धर्म के पहले बलिदानी थे। इन्हें मुगल सम्राट जहांगीर के आदेश पर यातना देते हुए मौत दी गई थी, क्योंकि मुगल उत्तर भारत में उनके बढ़ते प्रभाव और सिख धर्म के प्रसार से डर गए थे। गुरु अर्जन देव ने सिख ग्रंथ आदि ग्रंथ का पहला संस्करण संकलित किया था, जिसे अब गुरु ग्रंथ साहिब के नाम से जाना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow