डीएसी की 52,000 करोड़ रुपए की खरीद की मंजूरी से बीईएल, एचएल समेत डिफेंस स्टॉक्स में उछाल

Jul 6, 2026 - 17:49
डीएसी की 52,000 करोड़ रुपए की खरीद की मंजूरी से बीईएल, एचएल समेत डिफेंस स्टॉक्स में उछाल

भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की ओर से सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए 52,000 करोड़ रुपए के हथियारों की खरीद की मंजूरी के बाद डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।  

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में नवरत्न पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का नाम शामिल था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर दिन के दौरान शेयर 2.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 429.90 रुपए तक पहुंच गया था। दोपहर एक बजे यह 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 424.10 रुपए पर था।

वहीं, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयर 1.55 प्रतिशत बढ़कर 4,497 रुपए तक पहुंच गए और फिलहाल यह 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,449 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

मिश्र धातु निगम के शेयर 3.32 प्रतिशत बढ़कर 441.70 रुपए तक पहुंच गया था और खबर लिखे जाने तक यह 1.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 435 रुपए पर था।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर इंट्राडे में 2,582 के हाई लेवल तक पहुंच गए थे, फिलहाल यह 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,568 रुपए पर था।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर 1.69 प्रतिशत बढ़कर 2,793.30 रुपए तक पहुंच गए और फिलहाल यह 0.15 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 2,751 रुपए पर था।

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर इंट्राडे में 1,542 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच गए थे।

शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डीएसी ने लगभग 52,000 करोड़ रुपए के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों के लिए 'एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी' (एओएन) को मंजूरी दी, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। डीएसी रक्षा खरीद के मामलों में देश की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था है।

इन मंजूरियों में सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम, मिसाइल, मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम, मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल हथियार सिस्टम, बहुत कम दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम, कामिकेज ड्रोन, नेवल अनमैन्ड एरियल सिस्टम और ज्यादा ऊंचाई पर निगरानी रखने वाले प्लेटफॉर्म की खरीद शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow