देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा: शशि थरूर

कांग्रेस नेता ने इलेक्टोरल बांड को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

May 29, 2024 - 12:43
देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा: शशि थरूर


धर्मशाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है। देश का संविधान खतरे में हैं। ऐसा कर भाजपा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास कर सकती है। यह भाजपा नेताओं की मंशा से लगता है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर बुधवार को धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। शशि थरूर ने इलेक्ट्रोल बांड पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। इससे भाजपा की सच्चाई जनता के सामने आई है। थरूर ने कहा कि भाजपा चार सौ पार का नारा भी इसीलिए दे रही है कि चार सौ से अधिक सांसद यदि उनके पास होंगे तो उन्हें संविधान में बदलाव करने के लिए किसी को पूछना नहीं पड़ेगा, लेकिन भाजपा की मंशा पूरी होने वाली नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले दो तीन चरणों में जिस तरह मतदान हुआ है उससे ही स्पष्ट हो गया है कि भाजपा चार सौ क्या, दो सौ पार भी नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि उनके मुद़दों को उठाया जाए और उस पर चर्चा हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसा करने के बजाए जनता का ध्यान भटकाने का काम करते हैं। थरूर ने कहा कि रोजगार पर काम होना चाहिए था। जिससे देश के युवाओं का भविष्य संवर पाता, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। किसानों की आय बढ़ौतरी का प्रयास होना चाहिए थे, लेकिन दावों से आगे काम नहीं हो पाया। बेरोजगारी 42 फीसदी हो गई है। युवा नौकरी की राह देख रहे हैं। जनता सवाल उठा रही है कि केंद्र सरकार ने आम आदमी के लिए क्या किया है।

शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस देश में बदलाव लाने के लिए कई गारंटियां लेकर आई है। जिसके माध्यम से देश में पाजिटिव संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने अग्निपथ योजना को देश में लागू करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में इंडी गंठबंधन की सरकार बनने पर इस योजना को बंद कर पूर्व की तरह नियमित भर्ती योजना लाई जााएगी। जिससे सेना की स्थिति को पूर्व तरह रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा से पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है जो एनएसयूआई, युवा कांग्रेस से लेकर पार्टी को सींचते हुए विदेश मंत्री तक कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। ऐसे में उनके कांगड़ा का सांसद बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा होगी।

शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस ने 370 का फिर से लाने के बजाए उसे हटाने के केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध किया है। होना यह चाहिए था कि कश्मीर के लोगों की राय से इसमें बदलाव करना चाहिए थे, मोदी सरकार ने वहां की सरकार को हटा कर अपने तरीके से काम किया, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है। एजेन्सी 

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow