प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 और 19 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार उत्तर प्रदेश और बिहार के दो दिवसीय दौरे पर होंगे।

Jun 17, 2024 - 07:50
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 और 19 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार उत्तर प्रदेश और बिहार के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आज सोमवार (17 जून) को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 18 जून को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे। रात 8 बजे वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन और दर्शन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 19 जून को बिहार के दौरे पर होंगे। यह वे सुबह 9.45 पर प्रधानमंत्री नालंदा की प्राचीन धरोहर का दौरा करेंगे। सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। लगभग 1600 वर्ष पूर्व स्थापित किए गए मूल नालंदा विश्वविद्यालय को विश्व के प्रथम आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। वर्ष 2016 में, नालंदा के भग्नावशेष को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल घोषित किया गया था।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow