'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल 2025' का समापन, दीपिका कुमारी और अतानु दास जैसे एथलीट रहे शामिल

Dec 28, 2025 - 14:28
Dec 28, 2025 - 14:29
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल 2025' का समापन, दीपिका कुमारी और अतानु दास जैसे एथलीट रहे शामिल

साल 2025 का आखिरी फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रविवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के कोलकाता स्थानीय केंद्र में संपन्न हुआ।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का यह 54वां एडिशन था। इसमें करीब 1,500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इवेंट में एथलीटों, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, छात्रों, सीआईएसएफ जवानों, बीमा कंपनी के कर्मचारियों और सभी उम्र के लोगों सहित बड़ी संख्या में साइकिल चालक शामिल हुए। कोलकाता में इस मेगा इवेंट का उद्घाटन ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्ड विजेता दीपिका कुमारी, जॉयदीप कर्माकर और मंगल सिंह चंपिया ने किया। मौके पर अर्जुन अवॉर्ड विजेता अतानु दास, राहुल बनर्जी, बॉम्बेला देवी लैशराम और सुष्मिता सिंघा रॉय भी मौजूद थे।

इस अवसर पर दीपिका कुमारी ने कहा, "ऊर्जा और ताकत न केवल खेलों के लिए बल्कि निजी जिंदगी के लिए भी जरूरी है। फिटनेस हर दिन बनाए रखनी चाहिए, न कि सिर्फ एक रविवार तक सीमित रहनी चाहिए। हमें यह हर दिन करना है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि आज 1500 से ज्यादा लोग इसमें शामिल हुए हैं।"

जॉयदीप ने कहा, "संडे ऑन साइकिल जैसी पहल लोगों को स्क्रीन टाइम कम करने और अनुशासित फिटनेस रूटीन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। बदलाव हमारे साधारण व्यवहार से शुरू होता है। यहां मौजूद सभी लोगों ने अपना ध्यान फोन से हटाकर अपनी साइकिल पर लगा लिया है।"

द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता कुंतल रॉय ने भारतीय खेल प्राधिकरण और फिट इंडिया पहल का आभार व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि मानसिक और शारीरिक फिटनेस दोनों मिलकर किसी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। मैं इस पहल के लिए साई और फिट इंडिया कार्यक्रम को धन्यवाद देता हूं। फिटनेस की अवधारणा जीवन की कुंजी है। मानसिक और शारीरिक फिटनेस हमारे पूरे जीवन पर राज करती है। इसलिए, हमें संडे ऑन साइकिल जैसे फिटनेस के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से खुद को फिट रखना होगा।

कार्यक्रम के दौरान दस स्थानीय साइकिलिंग क्लबों और राज्य साइकिलिंग चैंपियनों को सम्मानित किया गया, जिनमें फिट इंडिया एंबेसडर और चैंपियन जैसे कांथी दत्त, गरिमा दिवाकर, मानस साहा और राइमा मजूमदार शामिल थे। कोलकाता के अलावा, देश भर में 10000 जगहों पर एक साथ कार्यक्रम हुए, जिनकी मेजबानी भारतीय खेल प्राधिकरण और खेलो इंडिया केंद्रों ने की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow