मोहन माझी होंगे ओडिशा के नये मुख्यमंत्री, प्रवाति परिडा व केवी सिंह देव होंगे उपमुख्यमंत्री

Jun 11, 2024 - 15:27
मोहन माझी होंगे ओडिशा के नये मुख्यमंत्री, प्रवाति परिडा व केवी सिंह देव होंगे उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली/भुवनेश्वर। केन्दुझर से विधायक तथा राज्य के जनजातीय नेता मोहन माझी ओडिशा के नये मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ-साथ पटनागढ़ से विधायक कनक वर्धन सिंह देव और निमापडा से विधायक प्रवाति परिडा उप मुख्यमंत्री बनेंगी।

भुवनेश्वर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजद को सत्ता से बाहर किया है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow