रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, देश की आन-बान-शान पर नहीं आने देंगे आंच

पश्चिम बंगाल में शस्त्र पूजा के बाद बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Oct 13, 2024 - 03:43
Oct 13, 2024 - 03:56
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, देश की आन-बान-शान पर नहीं आने देंगे आंच

हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया, क्योंकि हमारे दिल में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हमने युद्ध तभी लड़ा है, जब किसी देश ने हमारी अखंडता और संप्रभुता का अनादर किया है। यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन पर पारंपरिक शस्त्र पूजा के बाद कही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी जानते हैं, कि ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जब भगवान राम ने बुराई के रावण पर विजय प्राप्त की – यह मानवता की जीत थी। जब किसी देश ने धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों के खिलाफ युद्ध शुरू किया है। शास्त्र की पूजा करना एक प्रतीक है जिसे जरूरत पडऩे पर पूरी ताकत से इस्तेमाल किया जा सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कलश पूजा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की, जिसमें शस्त्र पूजा और वाहन पूजा भी शामिल थीं। उन्होंने अत्याधुनिक पैदल सेना, तोपखाने, संचार प्रणालियों, गतिशीलता प्लेटफार्मों और ड्रोन प्रणालियों जैसे कई आधुनिक सैन्य उपकरणों की पूजा की और वहां मौजूद सैनिकों को तिलक लगाया।

श्री सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए पड़ोसी देशों की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई की संभावना को नकारा नहीं जा सकता और सेना को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पूरी तरह से तैयार रहे। उन्होंने कहा कि आज भारत हर दिशा में सक्षता के साथ आगे बढ़ रहा है। सीमा पर होने वाली हर अवैध गतिविधि पर हमारे चौकस जवानों की नजर है। देश की आन-बान-शान को आंच नहीं आने देंगे। कभी-कभी जरूरत पडऩे पर शस्त्रों का प्रयोग भी आवश्यक हो जाता है। राजनाथ ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और सैनिकों में मानवीय मूल्यों के प्रति समान सम्मान है।

बीआरओ की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) की 75 परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें से 18 परियोजनाएं अरुणाचल प्रदेश में हैं। इन 18 परियोजनाओं में तीन प्रमुख सडक़ें, 14 पुल और एक हेलीपैड शामिल हैं। इस मौके पर अरुणाचल के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक भी ईटानगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow