रोमांस का तड़का और कॉमेडी की डोज: अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म का नया ट्रेलर आउट

Mar 28, 2026 - 09:38
रोमांस का तड़का और कॉमेडी की डोज: अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म का नया ट्रेलर आउट

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू 'प्रेम विवाह' के लिए तैयार हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'प्रेम विवाह' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें प्यार, परिवार और कलह तीनों का कॉकटेल दिखाया गया है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

इसके साथ ही ट्रेलर में प्रेम विवाह में आने वाली परेशानियों को भी दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार को एक लड़की में 36 गुण चाहिए होते हैं।

काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की लेटेस्ट फिल्म 'प्रेम विवाह' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही छा गया है। ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू घर के इकलौते बेटे हैं, और तीन माओं ने उन्हें मिलकर पाला है। तीनों माएं अरविंद के लिए ऐसी लड़की ढूंढ रही हैं, जो बोलती कम हो और काम ज्यादा करती हो। ऐसे में हर घर से रिश्ता टूट रहा है। अभी अरविंद की जिंदगी में काजल राघवानी की एंट्री होती है और दोनों के बीच प्यार होता है, लेकिन शादी की बात आने पर काजल खुद विवाह से इनकार कर देती हैं क्योंकि उनकी तीनों माओं की डिमांड ऐसी होती है कि काजल को लगता है कि वो बहू नहीं, बल्कि नौकरानी की तलाश कर रहे हैं।

ट्रेलर में बहुत सारे "ट्विस्ट्स एंड टर्न्स" को दिखाया गया है, जिसे देखकर फैंस हंसने को मजबूर हो जाएंगे। मतलब कुल मिलाकर फैंस को रोमांस और कॉमेडी दोनों का बराबर डोज मिलने वाला है। ट्रेलर से पहले फिल्म से जुड़े पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं, जिसमें दोनों कलाकारों को दूल्हा और दुल्हन के रूप में देखा गया। पोस्टर रिलीज के साथ खबरें आने लगी थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है लेकिन यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज था।

फिल्म में काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू के अलावा, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत, रामसुजान सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनामिका पांडे और संजीव मिश्रा समेत कई कलाकार हैं। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह है, जबकि फिल्म को डायरेक्ट संजय श्रीवास्तव ने किया है। ट्रेलर रिलीज के साथ अभी तक फिल्म की रिलीज का ऐलान नहीं किया है लेकिन पहले फिल्म को टीवी पर रिलीज किया जाएगा, उसके बाद ये यूट्यूब पर रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow