लोकसभा चुनाव : राजस्थान में पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

Mar 21, 2024 - 15:41
लोकसभा चुनाव : राजस्थान में पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की 12 सीटों पर पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले दिन जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

जहां जयपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार शशांक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं राइट टू रिकॉल पार्टी के आदित्य प्रकाश शर्मा ने जयपुर ग्रामीण सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow