सोनिया गांधी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Jun 3, 2024 - 08:15
सोनिया गांधी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सोमवार को चेन्नई में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राहुल गांधी भी शामिल हुए।

सोनिया गांधी ने कहा कि हम यहां भारत के महान सपूत थिरु डॉ. के. करुणानिधि के कार्यों और स्मृति को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्हें प्यार से कलैगनार कहा जाता था। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी नेता थे, एक लेखक, एक कवि, एक पत्रकार, कई बार मुख्यमंत्री रहे।

उन्होंने कहा कि करुणानिधि वंचितों के उत्थान में गहराई से विश्वास करते थे। वे सभी के लिए समानता में विश्वास करते थे। वह लैंगिक समानता के हिमायती थे। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु के एक महान नेता - ऐसे व्यक्ति जिन्होंने तमिल लोगों की संस्कृति, भाषा का बचाव किया। आज यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow