आर्य समाज मंदिर नैनीताल में 150वें वार्षिकोत्सव में गूंजीं वेदों की ऋचाएं

नैनीताल। देश के सबसे पुराने आर्य समाज मंदिर नैनीताल में 150वें वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस अवसर पर यहां वेदों की ऋचाएं गूंज रही हैं।

May 21, 2024 - 14:43
May 21, 2024 - 14:45
आर्य समाज मंदिर नैनीताल में 150वें वार्षिकोत्सव में गूंजीं वेदों की ऋचाएं

नैनीताल। देश के सबसे पुराने आर्य समाज मंदिर नैनीताल में 150वें वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस अवसर पर यहां वेदों की ऋचाएं गूंज रही हैं।

मंगलवार को इस कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण में सुधार, यज्ञमय पवित्र जीवन, मानवों में भ्रातृत्व भाव स्थापित करने हेतु यज्ञ आयोजित हुआ। यज्ञ में ब्रह्मा आचार्य अनुज शास्त्री में गहन वैदिक जीवन पर्यंत करने एवं संगीताचार्या सुकृति आर्या ने वेदों का संदेश घर-घर पहुंचाने हेतु भजनों के माध्यम से उपदेश दिया। यज्ञ के मुख्य यजमान सर्वप्रिय कंसल सपत्नीक बने। अन्य यजमानों में अशोक कंसल, मंजू कंसल, सुप्रिया, सुवचर्चा, संजय साह तथा हर्षवर्धन छावड़ा, उनकी माता एवं पत्नी भी शामिल रहे। संस्था के सचिव केदार सिंह ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभायी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow