श्रीखण्ड महादेव के पास फटा बादल , करीब 3 दर्जन लोग लापता!

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक विशेष संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि आपदा से प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार का सदस्य है। उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाला समय हिमाचल प्रदेश के लिए कठिन समय होगा ।

Aug 3, 2024 - 13:01
Aug 3, 2024 - 14:39
श्रीखण्ड  महादेव  के  पास  फटा  बादल , करीब  3  दर्जन  लोग  लापता!
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (रामपुर) और कुल्लू से एक दुखद खबर आई है। बताया जा रहा है कि बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। पर्यटकों द्वारा शूट किए गए एक वीडियो के अनुसार, ग्लेशियर भी टूट गया है, जिससे करीब 42 लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण रामपुर के समेज गांव में 36 लोग लापता हैं, जबकि कुल्लू के बागी पुल पर 6 लोग लापता हैं।
 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक विशेष संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि आपदा प्रभावित हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी हिमाचल प्रदेश के लिए कठिन समय है।
 
वहीं, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस आपदा की जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया।
 
भाजपा नेता ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है और पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में पूरी तरह शामिल होने का अनुरोध किया है।
 
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है और राज्य को हरसंभव मदद देने का वादा किया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow