इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पदों पर भर्ती, 24 घंटे के भीतर करें आवेदन

Apr 12, 2026 - 16:02
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पदों पर भर्ती, 24 घंटे के भीतर करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके चलते योग्य उम्मीदवारों को एक अच्छा करियर बनाने का मौका मिल सकता है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

यह भर्ती मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 59 पदों के लिए की जा रही है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा। कंपनी ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है, ताकि देशभर के उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, यानी अब आवेदन के लिए महज 24 घंटे ही बचे है।

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर होगा।

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60,000 से लेकर 1,80,000 रुपए तक का सैलरी पैकेज दिया जाएगा। यह सैलरी पद के अनुसार तय की जाएगी।

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। आखिर में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow