केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में तय होगी खच्चरों के आवागमन की टाइमिंग

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सगुमता के लिए सुरक्षित एवं सुचारू यातायात को लेकर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर व्यवस्था परखी और आवश्यक निर्देश दिए।

May 22, 2024 - 16:03
केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में तय होगी खच्चरों के आवागमन की टाइमिंग

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सगुमता के लिए सुरक्षित एवं सुचारू यातायात को लेकर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर व्यवस्था परखी और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही श्रीकेदारनाथ धाम व श्रीयमुनोत्री धाम में चलने वाले खच्चरों के आवागमन की टाइमिंग निर्धारित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर चिन्हित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर लिया जाए। श्रद्धालुओं को जिन होल्डिंग एरिया में रोका गया है, वहां रोकने अथवा रास्ता खुलने का समय निश्चित किया जाए और इसकी जानकारी लगातार पीए सिस्टम से श्रद्धालुओं को दी जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों के आवागमन के लिए गेट सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि क्षमता से अधिक भीड़ न हो सके। यातायात प्लान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे धामों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

एक बार में दर्शन कराने की क्षमता, पार्किंग स्थल एवं होल्डिंग कैपेसिटी का करें आंकलन

पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग को मंदिर परिसर में एक बार में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की क्षमता, पार्किंग स्थल एवं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की होल्डिंग कैपेसिटी का आंकलन कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में स्लॉट सिस्टम बनाया जाए और टोकन व्यवस्था पर विचार किया जाए, जिससे लंबी लाइन न लगे व भीड़ नियंत्रित की जा सके।

मंदिर परिसर के 50 मीटर का दायरा केवल श्रद्धालुओं के लिए, रील बनाने वालों पर कड़ी नजर

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चेकिंग कर बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के संबंध में ट्रैवेल एजेंसी, ड्राइवर एवं संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। मंदिर परिसर के 50 मीटर का दायरा केवल श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहे। अनावश्यक रील, सोशल मीडिया कंटेट बनाने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

आउटफ्लो का आंकलन करने के बाद ही चारधाम के लिए करें इनफ्लो

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रीनगर, चम्बा, भद्राकाली, विकासनगर बैरियरों पर श्रद्धालुओं एवं उनके वाहनों का आउटफ्लो का आंकलन करने के बाद ही चारधाम के लिए इनफ्लो सुनिश्चित किया जाए। श्रीकेदारनाथ धाम व श्रीयमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर शेडिंग बनाने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही चारधाम यात्रा से संबंधित उच्चाधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow