यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा

Jul 26, 2026 - 17:37
यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी ने एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स पर 8-3 से जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबा ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 7 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत में कप्तान मानुष शाह और अन्ना हर्सी ने अहम भूमिका निभाई।

इस जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोई गेम नहीं हारा और अब फाइनल में उनका मुकाबला लीग में अब तक अजेय रही टीम डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा।

शनिवार को पणजी के पास तलेइगाओ में इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियन लगातार दूसरी बार यूटीटी फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका मुकाबला डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा। यह दो पूर्व चैंपियन टीमों के बीच की टक्कर होगी।

हर्सी ने विमेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में कुल छह गेम खेले, जिनमें से पांच जीते, जबकि कप्तान मानुष का प्रदर्शन एकदम सटीक रहा और उन्होंने अपने दो मैचों में खेले गए सभी पांच गेम जीते। फाइनल मुकाबला गोवा और यू मुंबा के बीच टूर्नामेंट के शुरुआती मैच जैसा ही होगा।

कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की। रोमानियाई खिलाड़ी एडुआर्ड आयोनेस्कु ने लिलियन बार्डेट को 11-9, 11-10, 8-11 से हराया। आयोनेस्कु ने शुरुआती दो गेम 11-9 और 11-10 से जीते, जिसके बाद बार्डेट ने एक गेम जीतकर थंडरब्लेड्स को शुरुआती 2-1 की बढ़त दिलाई।

हालांकि, अन्ना हर्सी ने अय्हिका मुखर्जी पर 11-8, 11-5, 8-11 से जीत के साथ मौजूदा चैंपियन के लिए बराबरी हासिल कर ली। वेल्स खिलाड़ी हर्सी ने शुरुआती दो गेम जीते, जबकि अय्हिका ने तीसरा गेम अपने नाम किया, जिससे अहम मिक्स्ड डबल्स मुकाबले से पहले स्कोर 3-3 से बराबर हो गया।

इसके बाद यूं मुंबा ने पूरी तरह से पकड़ बना ली। मानुष शाह और हर्सी ने अंकुर भट्टाचार्य और अय्हिका को 11-7, 11-5, 11-2 से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। उन्होंने आखिरी दो गेमों में सिर्फ 14 प्वाइंट्स गंवाए और अपनी टीम को 6-3 की निर्णायक बढ़त दिलाई।

फाइनल में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ दो और गेम की जरूरत थी, और मानुष ने अंकुर भट्टाचार्जी के खिलाफ शानदार कप्तानी प्रदर्शन किया। भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने 11-7 और 11-5 से जीत हासिल कर अपनी शाम को बिना किसी हार के पूरा किया।

मानुष को 'इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई' चुना गया, जबकि हर्सी ने 'मैच आईक्यू प्लेयर' और 'फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई' का अवॉर्ड जीता। बार्डेट ने 'बिस्लेरी शॉट ऑफ द टाई' का सम्मान जीतकर यू मुंबा के लिए अवॉर्ड्स की हैट्रिक पूरी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow