यूपी में भाजपा की सीटें घटी, लेकिन मोदी मंत्रिमंडल में दबदबा बरकरार

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को यूपी में आशा के अनुसार नतीजे हासिल नहीं हुए। 2019 के मुकाबले इस बार उसकी सीटें काफी कम आईं, इसके बावजूद मोदी सरकार 3.0 में सबसे ज्यादा 11 मंत्री यहीं से बनाए गए हैं।

Jun 10, 2024 - 12:28
यूपी में भाजपा की सीटें घटी, लेकिन मोदी मंत्रिमंडल में दबदबा बरकरार

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को यूपी में आशा के अनुसार नतीजे हासिल नहीं हुए। 2019 के मुकाबले इस बार उसकी सीटें काफी कम आईं, इसके बावजूद मोदी सरकार 3.0 में सबसे ज्यादा 11 मंत्री यहीं से बनाए गए हैं। ऐसे में एक बात साफ है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की नजर में उत्तर प्रदेश की अहमियत बरकरार है।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा 11 मंत्री उत्तर प्रदेश से बनाए गए हैं। बता दें, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी सहित यूपी से करीब 15 सांसद मंत्रिपरिषद में थे।

11 में से नौ मंत्री भाजपा के

यूपी से 11 मंत्री बनाए गए हैं। नौ बीजेपी, 1-1 राष्ट्रीय लोक दल और अपना दल (एस) से एक मंत्री बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों में यूपी में बीजेपी को 33, राष्ट्रीय लोक दल को 2 और अपना दल (एस) को 1 सीट मिली है। राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी को कैबिनेट मंत्री, जयंत चौधरी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाकी को राज्य मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

2014 में जीती 73 सीटें

2014 में बीजेपी और सहयोगी अपना दल सोनेलाल ने मिलकर 80 में से 73 सीटें जीती थी। बीजेपी के खाते में 71 और अपना दल को 2 सीटें मिली थी। तब मोदी मंत्रिमंडल में यूपी को खास तवज्जो मिली थी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पीएम मोदी सहित 16 मंत्री यूपी से थे।

2019 में जीत 64 सीटें

2019 के चुनाव में 62 सीटें बीजेपी और दो अपना दल एस ने जीती। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी सहित 15 मंत्री केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल थे।

2024 के चुनाव में मोदी सरकार के ये मंत्री हारे

18वीं लोकसभा के चुनाव में बीजेपी को 33, रालोद को 2 और अपना दल एस को एक सीट पर जीत मिली है। एनडीए का पूरा 36 सीट का बैठता है। बावजूद इसके पीएम सहित 11 मंत्री यूपी से मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये हैं।

यूपी से मोदी सरकार में शामिल मंत्री साध्वी निरंजन,स्मृति ईरानी,अजय मिश्र टेनी,संजीव बालियान,भानु प्रताप सिंह वर्मा,कौशल किशोर और मेनका गांधी और महेन्द्र नाथ पाण्डेय को इस बार चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि,पार्टी ने जनरल वीके सिंह को इस बार गाजियाबाद से टिकट नहीं दिया।

मोदी सरकार 3.0 में उप्र से ये बने मंत्री

प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। इस लोकसभा सीट से उन्होंने काग्रेस के अजय राय को एक लाख, 52 हजार, 513 लाख वोट से हराया। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने सपा के रविदास मेहरोत्रा को एक लाख, 35 हजार, 159 लाख वोट से हराया।

हरदीप सिंह पुरी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं। इस बार भी मोदी कैबिनेट में उन्हें जगह मिली है। 2020 में हरदीप सिंह पुरी यूपी से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वो 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंडी गठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे। उनकी पार्टी ने एनडीए गठबंधन में मिली दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है।

जितिन प्रसाद पीलीभीत से चुनाव जीते हैं। पीलीभीत में उन्होंने सपा के भागवत शरण गंगवार को 164935 लाख वोट से हराया। वह योगी सरकार में मंत्री थे। इस बार उन्हें केंद्र में जगह मिली है। 2021 में वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे।

पंकज चौधरी को लगातार दूसरी बार मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह महाराजगंज से चुनाव जीते हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 35451 हजार वोट से हराया है। पंकज चौधरी ने लगातार सातवीं बार लोकसभा का चुनाव जीता है।

एसपी सिंह बघेल मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं। वह आगरा से चुनाव जीतकर आए हैं। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुरेश चंद कदम को 271294 लाख वोट से हराया। अपना दल सोनेलाल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनी हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उन्होंने तीसरी बार राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। मीरजापुर से उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। कीर्तिवर्धन सिंह (गोण्डा से सांसद), बनवारी लाल वर्मा (बीएल वर्मा, राज्यसभा सदस्य) और कमलेश पासवान (बांसगांव से सांसद) को राज्य मंत्री बनाया गया है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow