पाकिस्तान का राग अलापने वाले वहीं चले जाएं : योगी आदित्यनाथ
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस व समाजवादी पार्टी में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। इंडी गठबंधन औरंगजेब के जजिया कर की तरह वरासत टैक्स लगाने की बात कर रहा है। जनता यह होने नहीं देगी।

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस व समाजवादी पार्टी में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। इंडी गठबंधन औरंगजेब के जजिया कर की तरह वरासत टैक्स लगाने की बात कर रहा है। जनता यह होने नहीं देगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले के तुलसीपुर में बसंत लाल इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं, वे वहीं जाकर भीख मांगें, भारत पर बोझ न बनें। भारत 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन दे रहा है। पाकिस्तान में भुखमरी फैली हुई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा आरक्षण का लाभ मुस्लिमों को देना चाहती है। जैसे कर्नाटक में आरक्षण का लाभ मुस्लिमों को दिया जा रहा है। कांग्रेस व सपा राम द्रोही है। इसके साथ ही देश विरोधी भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े रामभक्त हैं। अयोध्या में 500 वर्षों का प्रभु श्री राम का वनवास समाप्त हुआ। आज अयोध्या में श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यूपी में पहले सपा का एक ही नारा था जहां खाली प्लाट दिखे वह अब हमारा। गरीबों, व्यापारियों की जमीन पर अपराधियों का कब्जा हो गया था। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद 48 घंटे में खाली करने का निर्देश दिया गया। यूपी में जो भी अपराध करेगा, वह उल्टा लटकाया जाएगा। उसकी सात पीढ़ी अपराध करने से पहले सोचेगी।
योगी ने कहा कि गरीबों को मुफ्त में राशन, किसान सम्मान निधि, इलाज, हर घर शौचालय उपलब्ध कराया गया है। जिनके मकान नहीं हैं, उन्हें भी आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि यह नया भारत है और नये भारत का यह नया उत्तर प्रदेश है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो अयोध्या में प्रभु राम को विराजते देखे हैं।
70 वर्ष के ऊपर के बीमा बुजुर्ग का हर वर्ष पांच लाख रुपये तक इलाज होगा। भाजपा सबका साथ सबके विकास सबके विश्वास की बात करती है। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ सभी को मिला है। जब देश की जनता फिर एक बार नरेंद्र मोदी की सरकार की बात करती है, 400 पार की बात करती है, तो यह विरोधी लोग कहते हैं कि कहां से आएगा, तो जनता कहती है जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा व गैसड़ी विधानसभा के प्रत्याशी शैलेश सिंह शैलू को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सभी लोग प्रतिदिन दस-दस घरों में जाकर देश की सुरक्षा के लिए, गरीब कल्याण के लिए, विकसित भारत के लिए, मोदी का संदेश पहुंचाइये और 25 मई को मतदान के दिन कमल खिलाते हुए पहले मतदान फिर जलपान कीजिए। सभी से हाथ उठवाकर फिर एक बार नरेंद्र मोदी की सरकार का संकल्प लोगों को दिलाया।
जनसभा में देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक पलटू राम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बृज बहादुर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






