"सबका साथ, सबका विकास" — क्या जनता खुद को इस नारे का हिस्सा मानती है?

यह लेख “सबका साथ, सबका विकास” के दावे और आम नागरिकों के वास्तविक अनुभवों के बीच के अंतर को समझने की कोशिश करता है। कई लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभ मिला है, लेकिन रोजगार, आय और सेवाओं की गुणवत्ता जैसी समस्याएं अभी भी मौजूद हैं. निष्कर्ष है कि विकास का असली मूल्यांकन तभी संभव है जब हर नागरिक खुद को इस प्रक्रिया का हिस्सा महसूस करे।

Jun 23, 2026 - 06:00
"सबका साथ, सबका विकास" — क्या जनता खुद को इस नारे का हिस्सा मानती है?

"क्या विकास सभी के लिए है, और क्या हर व्यक्ति इसे अपनी ज़िंदगी में अनुभव कर रहा है?"

यह सवाल केवल एक राजनीतिक नारे का विश्लेषण नहीं है, बल्कि उस अनुभव को समझने का प्रयास है जो करोड़ों भारतीय अपने दैनिक जीवन में महसूस कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में "सबका साथ, सबका विकास" भारत के सबसे प्रचलित नारों में से एक बन गया है। इसके तहत सरकार का बयान है कि योजनाओं और संसाधनों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। लेकिन जब हमने विभिन्न राज्यों, शहरों और गांवों के निवासियों से यह जानने की कोशिश की क्या वे इस नारे का हिस्सा मानते हैं, तो उनके उत्तरों में उम्मीद, संतोष, सवाल और असंतोष कुछ दिखाई दिया।

हमने लोगों और ग्रामीण नागरिकों से बातचीत की। पहले सवाल पूछा,

"क्या आपको लगता है कि पिछले दस वर्षों में सरकार की योजनाओं ने आपके जीवन पर सीधे प्रभाव डाला है?"

एक महिला ने उत्तर दिया कि-

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन प्राप्त होने से उनके परिवार का जीवन संजीवनी बना है।

एक परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत मिले अपने नए घर को उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन बताया।

दूसरी ओर, किसान ने कहा-

कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) से उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है, लेकिन खेती की बढ़ती लागत उनके लिए अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

सरकार की प्रमुख योजनाओं पर नजर डालें, तो एक व्यापक परिदृश्य सामने आता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का दावा किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत लाखों करोड़ रुपये खर्च करके ग्रामीण इलाकों में नल के माध्यम से जल आपूर्ति का लक्ष्य स्थापित किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या उल्लेखनीय रही है।

क्या केवल लाभार्थियों की संख्या यह निर्धारित करती है कि हर कोई उस नारे का हिस्सा मानता है? प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कहा,

"योजनाएं तो अपनी जगह हैं, लेकिन हमारा सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है।"

दिल्ली के एक बेरोजगार इंजीनियर ने बताया कि देश में बड़े प्रोजेक्ट्स का निर्माण देखना सुखद है, लेकिन जब नौकरी की तलाश में समय लगने लगता है, तो वह खुद को उस कहानी से दूर पाते हैं। इसी प्रकार, एक छोटे व्यापारी ने साझा किया कि डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन सेवाओं ने व्यापार को सरल बनाया है, लेकिन लागत में वृद्धि और अन्य चुनौतियां अभी भी उनके लिए महत्वपूर्ण समस्याएं हैं।

स्वतंत्र नीति विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), डिजिटल पहचान प्रणाली और बैंक खातों का विस्तार सरकारी सहायता को लाभार्थियों तक पहुंचाने में सहायक साबित हुआ है। फिर भी, विशेषज्ञों का मानना है कि केवल योजनाओं का लाभ मिलना ही काफी नहीं है। असली चुनौती यह है कि सेवाओं की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो, लाभ समय पर प्राप्त हों और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, किसी नारे की सफलता केवल उसके प्रचार के बल पर नहीं मापी जा सकती, बल्कि यह काफी हद तक लोगों की धारणा पर निर्भर करती है। जब एक किसान को यह लगता है कि उसकी आय में सुधार हुआ है, एक युवा को उम्मीद होती है कि उसे बेहतर अवसर मिलेंगे, और एक महिला को यह अनुभव होता है कि उसकी जिंदगी अधिक सुरक्षित और सरल हो गई है, तभी वह उस नारे से खुद को जोड़ पाती है। लेकिन, अगर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य या आय जैसी मूलभूत चिंताएं बनी रहती हैं, तो नारे और लोगों के वास्तविक अनुभव के बीच एक खाई उत्पन्न हो सकती है।

हमारी बातचीत में एक रोचक पहलू सामने आया। अधिकांश लोगों ने यह  स्वीकार किया कि कई विभिन्न योजनाओं का उनके जीवन पर असर पड़ा है। हालांकि, केवल एक छोटी संख्या ने यह कहा कि उनकी सभी कठिनाइयों का समाधान मिल गया है। इसका मतलब यह है कि लोगों की सोच न तो पूरी तरह सकारात्मक है और न ही पूरी तरह नकारात्मक। वे अपनी सफलताओं के साथ-साथ उपलब्ध खामियों को भी पहचानते हैं।

यही लोकतंत्र की वास्तविक तस्वीर है। सरकारें नीतियाँ बनाती हैं, योजनाएँ लागू करती हैं और अपने कार्यों का गुणन करती हैं। लेकिन अंतिम निर्णय जनता अपने अनुभवों के आधार पर लेती है। "सबका साथ, सबका विकास" का असली मूल्यांकन किसी सरकारी दस्तावेज़ या राजनीतिक भाषण में नहीं, बल्कि उस नागरिक के मन में है, जो यह तय करता है कि क्या वह इस यात्रा का हिस्सा है या नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

उन्नति बोयट Hi, I am Unnati, a student of Journalism and Mass Communication driven by a passion toward creativity, storytelling, and the exploration of ideas. My work reflects a commitment to sharing thoughtful insights, public personal reflections, and creative projects that promote curiosity, self-expression, and intellectual growth. Through my writing and creative endeavors, I aim to present perspectives that mirror both my understanding and my ongoing development as a writer. As I continue to advance in the field of media and communication, I aspire to integrate creativity with purpose, producing content and visual narratives that resonate with diverse audiences and leave a lasting impression.