स्पोर्टस् कोटे से मिली पुलिस की नौकरी, अब बनेंगे ASP

Aug 4, 2025 - 11:50
स्पोर्टस् कोटे से मिली पुलिस की नौकरी, अब बनेंगे ASP

उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। संभल के सीओ रहे अनुज को अब एडिशनल एसपी (ASP) बनाया जा रहा है और वो इस पद तक पहुंचने वाले यूपी के पहले अफसर होंगे जो खेल कोटे से आए हैं। 12 साल की सेवा पूरी करने के बाद उनका ये प्रमोशन डीपीसी (विभागीय प्रोन्नति समिति) की बैठक में फाइनल हो चुका है।

कहां के रहने वाले हैं अनुज चौधरी?

अनुज चौधरी मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के बहेड़ी गांव से हैं। एक साधारण गांव के लड़के ने कुश्ती में अपना नाम रोशन किया।1997 से 2014 तक वह कुश्ती में लगातार नेशनल चैंपियन रहे और 2002 व 2010 के नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीते। एशियाई चैंपियनशिप में भी उन्होंने दो ब्रॉंज मेडल हासिल किए। उनकी मेहनत को सम्मान मिला। 2001 में लक्ष्मण अवॉर्ड और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड मिला। यूपी सरकार ने उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से 31 अक्टूबर 2012 को डिप्टी एसपी बनाया। 20 सितंबर 2014 को उनकी नियुक्ति कंफर्म हुई और 10 अगस्त 2019 को पहला प्रमोशन मिला।


खेल कोटे से कैसे बन गए ASP

अनुज 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं जिनका चयन 2014 में हुआ,लेकिन खेल कोटे की वजह से उन्हें पहले ही नौकरी मिल गई और उन्होंने सीनियरिटी की मांग की जो मान ली गई। 2 अगस्त 2025 को हुई डीपीसी बैठक में 2007-2010 बैच के 29 डिप्टी एसपी के नाम पर चर्चा हुई। 11 अधिकारी अयोग्य पाए गए और बाकियों में से किसी ने भी 12 साल की सेवा पूरी नहीं की। ऐसे में अनुज अकेले पात्र बचे और अब उनका नाम मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इस तरह वह खेल कोटे से ASP बनने वाले यूपी के पहले अफसर बन जाएंगे।


संभल हिंसा में लगी थी पैर में गोली

अनुज का नाम तब चर्चा में आया जब संभल में हिंसा के दौरान उनके पैर में गोली लगी। उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमा 52 बार।उनका सुझाव था कि अगर किसी को रंग-अबीर से दिक्कत है तो होली के दिन घर पर नमाज अदा करें। ये बयान विवादों में घिर गया लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि वह पहलवान हैं,पहलवान की तरह बोलते हैं। इससे पहले भी अनुज आजम खान से भिड़ंत के बाद चर्चा में आए थे जब उन्होंने मुरादाबाद कमिश्नर से मिलने की सीमा तय की थी।


संभल मामले में क्लिानचिट

अनुज का सफर काफी रोचक रहा। आजम खान के साथ उनकी बहस ने सुर्खियां बटोरीं। संभल हिंसा के बाद उनके खिलाफ जांच हुई जो बाद में बंद कर दी गई। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर दोबारा जांच हुई लेकिन अनुज को क्लीनचिट मिली। अनुज चौधरी की जिंदगी कुश्ती से शुरू होकर पुलिस की वर्दी तक पहुंची। खेल कोटे से डीएसपी बनने के बाद अब ASP तक का सफर उन्हें खास बनाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow