21 घंटे चली ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, होर्मुज स्ट्रेट और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर फंसा पेंच

Apr 12, 2026 - 12:26

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति और सुरक्षा को लेकर चली करीब 21 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सहमति नहीं बन सकी, जिससे समझौते का रास्ता अटक गया।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत खत्म होने के बाद अपनी टीम के साथ वापस अमेरिका रवाना हो गए। रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेंस ने कहा कि अमेरिका बिना किसी समझौते के लौट रहा है। उन्होंने कहा कि समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह है।

वेंस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी समझौते के लिए जरूरी है कि ईरान यह भरोसा दिलाए कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और ऐसी तैयारी भी नहीं करेगा जिससे वह जल्दी परमाणु हथियार बना सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका की शर्तें स्पष्ट थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

वहीं ईरान का कहना है कि अमेरिका की शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं। सूत्रों के अनुसार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीति के अनुरूप रखी गई शर्तों पर ईरान ने आपत्ति जताई।

इस बीच अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड CENTCOM ने कहा है कि अमेरिकी युद्धपोत समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि ईरान ने इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं।

उधर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनका दावा है कि हालिया हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow