इंडियन बैंक भर्ती 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पद, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन शेष

Apr 27, 2026 - 06:08
इंडियन बैंक भर्ती 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पद, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन शेष

किंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के विभिन्न 350 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल निर्धारित की गई है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

इंडियन बैंक ने एसओ के जिन 350 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें मैनेजर -डीसी संचालन, मैनेजर -पीआई डेवलपर, सीनियर मैनेजर -विदेशी मुद्रा डीलर, असिस्टेंट मैनेजर -सिविल इंजीनियर और सीनियर मैनेजर -मॉडल सत्यापनकर्ता के 4-4; मैनेजर -सूचना सुरक्षा संचालन, मैनेजर -नेटवर्क संचालन, मैनेजर -एप्लिकेशन डेवलपर और मैनेजर -डेटा विश्लेषक के 3-3; मैनेजर -डीबीए और स्वास्थ्य प्रबंधन मैनेजर के 5-5; मैनेजर -चार्टर्ड लेखाकार, सीनियर मैनेजर -वित्तीय विश्लेषक, मानव संसाधन मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर -सुरक्षा के 10-10; सीनियर मैनेजर -क्रेडिट और सीनियर मैनेजर -वित्त के 20-20; मैनेजर -क्रेडिट और मैनेजर -वित्त के 80-80 ; मैनेजर -वित्तीय विश्लेषक के 40; सीनियर मैनेजर -आईटी जोखिम प्रबंधन, सीनियर मैनेजर -विदेशी मुद्रा डीलर (क्रॉस-करेंसी), सीनियर घरेलू डीलर मैनेजर -रुपया डेरिवेटिव्स, सीनियर घरेलू डीलर मैनेजर -इक्विटी /म्यूचुअल फंड, सीनियर घरेलू डीलर मैनेजर -एनएसएलआर और असिस्टेंट मैनेजर - वास्तुकार के 1-1; सीनियर मैनेजर -जलवायु जोखिम, सीनियर घरेलू डीलर मैनेजर -एसएलआर और सीनियर मैनेजर -डेटा विश्लेषक के 2-2; और सीनियर मैनेजर -जोखिम प्रबंधन के 6 पद शामिल हैं।

इंडियन बैंक की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी, बीआर्क/बीई सिविल/एमबीए फाइनेंस या सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएफए/ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 22 से 27 वर्ष और अधिकतम आयु 31 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपए तय किया गया है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित/ऑनलाइन टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 48,480 से 1,05,280 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow