क्रिकेट वेस्टइंडीज ने किया घरेलू सीजन के शेड्यूल का ऐलान, कैरेबियाई टीम करेगी श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मेजबानी

May 29, 2026 - 03:50
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने किया घरेलू सीजन के शेड्यूल का ऐलान, कैरेबियाई टीम करेगी श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मेजबानी

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने साल 2026 के घरेलू सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। कैरेबियाई टीम श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की मेजबानी करेगी।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

घरेलू सीजन का मुख्य आकर्षण श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो-दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज होगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी। घरेलू सीजन की शुरुआत जमैका में 3-14 जून तक श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के साथ होगी, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 25-29 जून तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 3-7 जुलाई तक खेला जाना है। टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों की मेजबानी एंटीगुआ करेगा।

इसके बाद कैरेबियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। 11, 13 और 16 जुलाई को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों की मेजबानी गुयाना करेगा, जबकि 19 और 21 जुलाई को होने वाले आखिरी दो वनडे मुकाबले बारबाडोस में खेले जाएंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक रिलीज में कहा, "फाइनल शेड्यूल के हिस्से के तौर पर बारबाडोस को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए होस्ट वेन्यू के तौर पर जोड़ा गया है, और अब आखिरी दो मैच वहीं खेले जाएंगे।"

वेस्टइंडीज घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 25-29 जुलाई और दूसरा टेस्ट 2-6 अगस्त तक खेला जाना है। इस टेस्ट सीरीज की मेजबानी त्रिनिदाद और टोबैगो करेगा। ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक साबित होगी और यह मैदान पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। वेस्टइंडीज अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में 9वें स्थान पर है और टीम ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं।

श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे– 3 जून, सबीना पार्क, जमैका

दूसरा वनडे– 6 जून, सबीना पार्क, जमैका

तीसरा वनडे – 8 जून, सबीना पार्क, जमैका

पहला टी20 इंटरनेशनल – 11 जून, सबीना पार्क, जमैका

दूसरा टी20 इंटरनेशनल – 13 जून, सबीना पार्क, जमैका

तीसरा टी20 इंटरनेशल – 14 जून, सबीना पार्क, जमैका

पहला टेस्ट – 25-29 जून, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा

दूसरा टेस्ट – 3-7 जुलाई, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ और बारबुडा

न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे – 11 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना

दूसरा वनडे – 13 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना

तीसरा वनडे – 16 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना

चौथा वनडे – 19 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

पांचवां वनडे – 21 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

पाकिस्तान सीरीज का शेड्यूल:

पहला टेस्ट – 25-29 जुलाई, ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद एंड टोबैगो

दूसरा टेस्ट – 2-6 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद एंड टोबैगो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow