गाजियाबाद में जीडीए की बड़ी कार्रवाई, 23 बीघा जमीन पर बनी अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Aug 29, 2025 - 13:21
गाजियाबाद में जीडीए की बड़ी कार्रवाई, 23 बीघा जमीन पर बनी अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने गुरुवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दुहाई और सीकरी खुर्द गांव में चल रही अवैध कॉलोनी निर्माण पर बुलडोज़र चलाया। इस दौरान लगभग 23 बीघा जमीन पर फैली अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया गया।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

सीकरी खुर्द में कार्रवाई

सीकरी खुर्द स्थित संजीवनी स्टेट कॉलोनी के पास खसरा संख्या-835 में करीब 10,000 वर्ग मीटर (लगभग 2.5 बीघा) क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां बनाई गई सड़कें और बाउंड्रीवाल को बुलडोज़र से तोड़ा गया।

दुहाई में अवैध कॉलोनियां ढहाई गईं

दुहाई गांव में भी दो स्थानों पर कार्रवाई हुई।

चित्रेश और यतेंद्र द्वारा खसरा संख्या-176 में लगभग 9,000 वर्ग मीटर (करीब 2.2 बीघा) क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

वहीं विजय चौधरी द्वारा खसरा संख्या-105 में लगभग 4,000 वर्ग मीटर (करीब 1 बीघा) जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।

दोनों ही स्थानों पर सड़कें, साइट ऑफिस और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया।

पुलिस बल रहा मौजूद

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow