510 करोड़ का दान देने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग पत्नी सहित गिरफ्तार, निकला धोखाधड़ी का बड़ा मामला
आगरा/जयपुर। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा कर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग को पुलिस ने पत्नी राखी गर्ग सहित जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हाईप्रोफाइल धार्मिक दान के इस मामले के पीछे गंभीर धोखाधड़ी और आपराधिक इतिहास उजागर होने से हड़कंप मच गया है।
510 करोड़ के दान से सुर्खियों में आए, जांच में फंसे
प्रखर गर्ग ने कुछ माह पहले बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए ₹510 करोड़ रुपये दान देने का शपथ पत्र हाईकोर्ट में दाखिल किया था। इस घोषणा के बाद वे मीडिया और धार्मिक संगठनों में श्रद्धा के प्रतीक के रूप में देखे जाने लगे। लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
22 से अधिक मामलों में नामजद आरोपी
प्रखर गर्ग के खिलाफ 22 से अधिक धोखाधड़ी, चेक बाउंस और आर्थिक अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई में वारंट भी जारी हो चुके थे।
उनकी पत्नी राखी गर्ग पर भी संपत्ति निवेश के नाम पर ₹3 करोड़ की ठगी का केस दर्ज है।
कई लोगों ने शिकायत दी है कि उन्हें फर्जी प्रोजेक्ट्स में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई।
ED ने मारा छापा, कुर्की की कार्रवाई शुरू
प्रखर गर्ग की गिरफ्तारी से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आगरा और मथुरा में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।
कंप्यूटर, दस्तावेज़, मोबाइल और नकदी जब्त की गई।
कुछ संपत्तियों पर कुर्की नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
पुलिस के मुताबिक, दंपति लंबे समय से फरार थे और जयपुर में छिपे हुए थे। गुप्त सूचना पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार किया गया और फिर आगरा की कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
धार्मिक दान की आड़ में छवि चमकाने की कोशिश?
510 करोड़ के दान का दावा अब संदेह के घेरे में है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह दान सिर्फ छवि सुधारने और कानूनी मामलों से राहत पाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
#PrakharGarg #BankeBihariCorridor #FraudNews #EDRaids #510CroreScam #ReligiousFraud
What's Your Reaction?

