ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करते तीन चोर रंगेहाथ गिरफ्तार

अररिया। जिले में भरगामा थाना पुलिस ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

May 31, 2024 - 08:50
May 31, 2024 - 08:51
ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करते तीन चोर रंगेहाथ गिरफ्तार

अररिया। जिले में भरगामा थाना पुलिस ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्य को चोरी के तेल,कंटेनर सहित अन्य समान और कार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के शेखपुरा गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करते पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए चोर में बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 के रहने वाले जफर आलम पिता -मो.नसीम है। जो वर्तमान समय में अररिया आरएस थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 के चकरदह गांव में रह रहा था। दो अन्य चोरों में महलगांव थाना क्षेत्र के मलहरिया वार्ड संख्या 4 के रहने वाले मो सरवर पिता -मो मुद्दीन और अररिया आरएस के चकरदह वार्ड संख्या 9 के रहने वाले मो वाहिद पिता -मो.कबीर है।

मामले की जानकारी देते हुए भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से एक ऑल्टो कार संख्या बीआर 06एच 2760,प्लास्टिक का टिप लगा हुआ पाइप,50 लीटर वाला चार गैलन,एक गैलन ट्रांसफॉर्मर का तेल,दो मोबाइल एवं अन्य समान बरामद किए गए। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अलावे एसआई धर्मनाथ राय, पीएसआई रौशन कुमार एवं राष्ट्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।एजेंसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow