भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज हिमाचल प्रदेश में

May 25, 2024 - 07:00
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज हिमाचल प्रदेश में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह की पहली जनसभा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में होगी। यहां से केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर पार्टी उम्मीदवार हैं। शाह इस संसदीय क्षेत्र के ऊना में जनसमूह के बीच होंगे। वो यहां मेला ग्राउंड में दोपहर 12ः30 विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह कांगड़ा पहुंचेंगे। यहां के पुलिस ग्राउंड में उनकी जनसभा दोपहर दो बजे होनी है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow