भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

May 25, 2024 - 07:03
भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। वो बिहार में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।



प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले बिहार के पाटिलपुत्र में सुबह 11ः30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः30 काराकोट में जनसमूह के बीच होंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री बक्सर पहुंचेंगे।

बक्सर में उनकी जनसभा सवा तीन बजे होनी है। बिहार के बक्सर से प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश का रुख करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गाजीपुर पहुंचेंगे। वो यहां शाम पौने पांच बजे भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow