'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के एंट्री सॉन्ग पर 1000 डांसर्स मचाएंगे धमाल

Mar 23, 2024 - 04:55
Mar 24, 2024 - 04:56
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के एंट्री सॉन्ग पर 1000 डांसर्स मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'भूल भुलैया 3' पर काम शुरू कर दिया है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

फिल्म में कार्तिक की एंट्री की अटकलें बड़े पैमाने पर लगाई जा रही हैं। फिल्म में उनकी एंट्री एक गाने के सीक्वेंस से होगी। इस गाने को हिंदी सिनेमा में प्रोडक्शन के लिहाज से सबसे बड़े गानों में से एक बताया जा रहा है।

इस सीक्वेंस में 1,000 डांसर्स दिखाई देंगे। गाने को लेकर मुंबई की फिल्म सिटी में एक विशाल सेट तैयार किया गया है। गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे।

गाने के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'यह बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े गानों में से एक है। कल 1,000 डांसर इसमें शामिल हुए और यह फिल्म में रूह बाबा का एंट्री सीन है। कार्तिक पिछले दो हफ्तों से इस पर काम कर रहे हैं।''

सूत्र ने आगे कहा, “सेट का पैमाना और भव्यता दर्शकों का दिल जीत लेगी। गणेश और कार्तिक ने इसमें कुछ अलग करने की कोशिश की है। शूटिंग इस सप्ताह शुरू हुई है जो अगले सप्ताह तक जारी रहेगी।''

भूषण कुमार द्वारा निर्मित, 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow