'मेरे भाई, मेरे थलपति', 'जना नायकन' ऑडियो लॉन्च में विजय की बात करते हुए इमोशनल हुए एटली

Dec 29, 2025 - 04:53
'मेरे भाई, मेरे थलपति', 'जना नायकन' ऑडियो लॉन्च में विजय की बात करते हुए इमोशनल हुए एटली

मलेशिया के नेशनल स्टेडियम बुकित जलिल में आयोजित फिल्म 'जना नायकन' का ऑडियो लॉन्च तमिल सिनेमा के इतिहास का यादगार पल बन गया। यह थलपति विजय के तीन दशक लंबे करियर का जश्न और उनके फैंस के लिए भावनाओं से भरा कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम को 'थलपति थिरुविजा' का नाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि 'जना नायकन' थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में कदम रखने वाले हैं।

कार्यक्रम में फैंस का भारी उत्साह देखने को मिला। लगभग एक लाख से ज्यादा लोग इस आयोजन में शामिल हुए, जिससे यह मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। जैसे ही विजय मंच पर आए, पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। एटली ने अपने शुरुआती दिनों की यादें साझा करते हुए बताया कि कैसे एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उन्हें थलपति विजय का प्रोत्साहन मिला था।

उन्होंने कहा, ''मेरे करियर की शुरुआत थी। इस दौरान विजय ने मुझे बुलाकर कहा था, 'तुम बहुत अच्छा काम कर रहे हो। अगर तुम्हारे पास कोई कहानी है, तो आकर मुझे सुनाओ।' उस समय विजय ने लगभग 50 फिल्में पूरी कर ली थीं। कोई भी स्टार ऐसा नहीं करता। उनका स्नेह और मार्गदर्शन मेरे करियर में बेहद अहम रहा।'' इस बात को साझा करते हुए एटली इमोशनल हो गए।

एटली ने विजय को प्यार से 'मेरे भाई, मेरे थलपति' कहकर संबोधित किया, और यही शब्द स्टेडियम में बैठे फैंस के दिलों को छू गए। एटली ने कहा, "जीवन में हम तीन तरह के लोगों से मिलते हैं: पत्ते जो आते और जाते रहते हैं, टहनियां जो तूफान में टूट जाती हैं, और जड़ें जो हमेशा साथ रहती हैं। मेरे लिए विजय वही जड़ों की तरह हैं, जो हर हाल में साथ नहीं छोड़ती।"

इस दौरान पूरा स्टेडियम एक पल को शांत हो गया। इस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट में गूंज उठा।

एटली और विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा की यादगार फिल्मों जैसे 'थेरी', 'मेर्सल' और 'बिगिल' के लिए जानी जाती है। उनके बीच की गहरी दोस्ती फैंस के लिए प्रेरणा है।

फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, अभिनेता बॉबी देओल, प्रियामणि, नासर और निर्देशक एच. विनोथ सहित कई दिग्गज फिल्ममेकर भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow