यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के BSA बदले; हेमंत राव बने मंडलीय शिक्षा निदेशक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी में अब बेसिक शिक्षा विभाग पर भी ध्यान केंद्रित किया है। हाल ही में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद अब सरकार ने शिक्षा विभाग में भी बड़ा बदलाव कर दिया है। कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) समेत समकक्ष पदों पर तैनात अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
कौन-कहां भेजे गए?
तबादलों की सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं। इनमें गाजीपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को वाराणसी में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। लंबे समय से एक ही जिले में कार्यरत बीएसए अधिकारियों को हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख तबादले:
-
योगेंद्र कुमार – बिजनौर के BSA, अब बने उत्तर प्रदेश पाठ्य पुस्तक अधिकारी
-
हेमंत राव – गाजीपुर के BSA, बने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, वाराणसी
-
शिवेंद्र प्रताप सिंह – रायबरेली के BSA, बने डायट लखनऊ के उप प्राचार्य
-
संगीता सिंह – उन्नाव की BSA, बनीं मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, गोरखपुर
-
लालचंद – वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट अयोध्या, बने अयोध्या के BSA
-
सचिन कसाना – वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट हापुड़, बने बिजनौर के BSA
-
रतन कीर्ति – सहायक उप शिक्षा निदेशक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, बने मथुरा के BSA
-
अनुराग श्रीवास्तव – सहायक उप शिक्षा निदेशक, विज्ञान शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, बने वाराणसी के BSA
बदलाव के पीछे वजह
सूत्रों का कहना है कि जिन बीएसए अधिकारियों की तैनाती एक ही जिले में लंबे समय से थी, उन्हें हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है। सरकार का मानना है कि लगातार एक ही स्थान पर पदस्थापन से प्रशासनिक निष्पक्षता प्रभावित होती है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी वेद प्रकाश राय के मुताबिक, यह कदम विभाग की कार्यशैली में सुधार लाने और नई ऊर्जा देने के लिए उठाया गया है।
अफसरों की प्रतिक्रिया
कई अधिकारियों को इस फेरबदल में मनचाही पोस्टिंग मिली है, जबकि कुछ को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं कुछ अधिकारियों को अपनी वर्तमान जगह से हटाए जाने का मलाल भी है।
आगे और तबादले संभव
सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी जिलों में तैनात बीएसए और समकक्ष अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा सकता है। कुछ समय पहले बेसिक शिक्षा अधिकारियों की एक सूची वायरल हुई थी, जिसे विभाग ने फर्जी करार दिया था। लेकिन इस बार जारी तबादले आधिकारिक हैं और इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।
What's Your Reaction?

