आईआरसीटीसी में 84 हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पदों पर भर्ती, 27-28 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू का मौका

Apr 27, 2026 - 06:08
आईआरसीटीसी में 84 हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पदों पर भर्ती, 27-28 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू का मौका

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कुल 84 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 27 से 28 अप्रैल के बीच हो रहा है।

आईआरसीटीसी की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी या बीबीए/एमबीए (पाक कला) या होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस में बीएससी या एमबीए (पर्यटन और होटल मैनेजमेंट) में होनी चाहिए। वहीं, संबंधित शैक्षणिक योग्यता वाले फ्रेशर्स भी जारी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच 'आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 6ए, द रेन ट्री प्लेस, नंबर 9, मैक निकोल्स रोड, चेटपेट, चेन्नई - 600031' के पते पर सुबह 10:30 से शाम 17:30 बजे तक किया जाएगा।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने और संबंधित डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करें और इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow