रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10 में 95% तक अंक हासिल

Apr 15, 2026 - 14:42
रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10 में 95% तक अंक हासिल

मथुरा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्रा वैष्णवी गर्ग ने 95% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं जयश अग्रवाल ने 94.8%, कृष्णा मित्तल ने 94%, कुणाल सिंह ने 93%, छवि चौधरी ने 92.8%, सागर गर्ग ने 92.2%, अपेक्षित सिंह ने 92%, जतिन सिंह और पीहू चौरसिया ने 91.6% तथा पायल शर्मा ने 91% अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।

विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए कृष्ण मित्तल ने कंप्यूटर विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की निर्देशिका लता गोयल ने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य प्रभात सिंह, डॉ. सुप्रिया शर्मा, हिंदी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष उमाशंकर गौतम, पीयूष द्विवेदी, राम गोपाल चौधरी, बी. के. चतुर्वेदी सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow